Wednesday, September 10, 2025

CURRENT AFFAIRS - समसामायिक घटनाएँ MARCH 2025 (PART-2)

 

मार्च 2025 – महत्वपूर्ण घटनाएँ और उनका महत्व (PART-2)

IMPORTANT FACTS AND THEIR VALUES – MARCH 2025

 

v  प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM -- Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan):- असंगठित श्रमिकों के लिए वित्तीय सुरक्षा 

o   प्रकाशन तिथि:- 04 मार्च 2025   

o   स्रोत:- PIB, भारत सरकार

o   योजना का परिचय

§  शुरुआत- 2019 में अंतरिम बजट के दौरान

§  लाभार्थी -असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक

§  लक्ष्य- 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 मासिक पेंशन प्रदान करना ।

§  क्रियान्वयन एजेंसी - श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, LIC, CSC  द्वारा ।

o   प्रमुख विशेषताएँ  -

§  न्यूनतम गारंटीकृत पेंशन:- रुपये 3,000=00 प्रतिमाह (60 वर्ष की आयु के बाद)

§  सरकारी योगदान:- श्रमिक द्वारा दिए गए अंशदान के बराबर सरकार का अंशदान

§  पारिवारिक पेंशन:- लाभार्थी की मृत्यु के बाद पत्नी को 50% पेंशन 

o   पात्रता –

§  आयु सीमा:- 18 से 40 वर्ष 

§  मासिक आय:- रुपये 15,000=00 या उससे कम

§  श्रमिक वर्ग:-- घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, रिक्शा चालक, निर्माण मजदूर, खेतिहर मजदूर, बीड़ी श्रमिक, बुनकर, कुम्हार, मछुआरे, मोची, धोबी, सिर पर बोझ उठाने वाले श्रमिक 

 

 

v  MSME के लिए नए क्रेडिट असेसमेंट मॉडल की शुरुआत  

o   तिथि :-- 06 मार्च 2025  

o   स्थान :- विशाखापट्टनम  

o   उद्घाटन :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं राज्यमंत्री पंकज चौधरी 

o   मुख्य बिंदु  :-

§  डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर MSME क्रेडिट असेसमेंट मॉडल लॉन्च।  

§  पीएसबी (PSB) बैंक अब बाहरी मूल्यांकन पर निर्भर नहीं रहेंगे, स्वयं का असेसमेंट मॉडल विकसित करेंगे।  

§  स्वचालित MSME लोन मूल्यांकन प्रणाली जो डिजिटल रूप से सत्यापन योग्य डेटा का उपयोग करेगी।  

§  नए और मौजूदा MSME दोनों के लिए डिजिटल मॉडल आधारित लोन मूल्यांकन।  

o   क्रेडिट असेसमेंट मॉडल की विशेषताएँ  :-

§  डिजिटल सत्यापन प्रक्रियाएँ :-  पैन और नाम सत्यापन (NSDL के माध्यम से)।  

- मोबाइल और ईमेल सत्यापन (OTP के माध्यम से)। 

- GST डेटा API द्वारा एक्सेस।  

 - बैंक स्टेटमेंट एनालिसिस (अकाउंट एग्रीगेटर के माध्यम से)।  

- ITR अपलोड और सत्यापन।  

- क्रेडिट इनफॉर्मेशन कंपनी (CICs) द्वारा जोखिम मूल्यांकन।  

- फ्रॉड चेक और हंटर चेक API आधारित सत्यापन।

 

§  MSMEs के लिए लाभ  

§  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया किसी भी स्थान से आवेदन की सुविधा।  

§  कागजी कार्रवाई और बैंक शाखा विजिट की आवश्यकता कम।  

§  डिजिटल मोड में तुरंत सैद्धांतिक स्वीकृति (In-principle Sanction)  

§  लोन प्रोसेसिंग में तेज़ी और पारदर्शिता।  

§  क्रेडिट निर्णय ऑब्जेक्टिव डेटा एवं ट्रांजैक्शनल बिहेवियर पर आधारित।  

§  CGTMSE के तहत लोन के लिए भौतिक संपार्श्विक (Physical Collateral) की आवश्यकता नहीं।  

 

 

 

v  महिला अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायत पहल का शुभारंभ 

o   तिथि :- 05 मार्च 2025 

o   स्थान :- नई दिल्ली 

o   उद्घाटन :- केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एवं एस.पी. सिंह बघेल 

o    मुख्य बिंदु  :-

§  प्रत्येक ज़िले में एक महिला अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायत विकसित की जाएगी।

§  महिला सशक्तिकरण और ग्राम पंचायतों में नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर। 

§  रियल-टाइम डैशबोर्ड लॉन्च किया गया, जिससे ग्राम पंचायतों की प्रगति पर निगरानी रखी जाएगी। 

§  महिला सरपंचों को केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील। 

 

 

v  भारत-किर्गिज़स्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'खंजर-XII'  के लिए भारतीय दल रवाना

o   तिथि:- 10 मार्च - 23 मार्च 2025 

o   स्थान:- किर्गिज़स्तान 

o   प्रतिभागी :- 

- भारत:- पैरा स्पेशल फोर्सेज (The Parachute Regiment - Special Forces) 

- किर्गिज़स्तान:- किर्गिज़ स्कॉर्पियन ब्रिगेड

o   प्रमुख बिंदु :-

§  यह अभ्यास 2011 में शुरू हुआ और अब वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। 

§  भारत और किर्गिज़स्तान में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है (2024 का संस्करण भारत में हुआ था)। 

§  अभ्यास का उद्देश्य :- 

- आतंकवाद विरोधी अभियानों में अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान। 

 - शहरी और पहाड़ी उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष बलों के अभियानों का प्रशिक्षण। 

§  प्रशिक्षण के मुख्य क्षेत्र :- 

 - स्नाइपिंग तकनीक 

- जटिल इमारतों में घुसपैठ  

- पर्वतीय युद्धकला

§  संस्कृति विनिमय :- 

- अभ्यास के दौरान किर्गिज़ त्योहार "नवरोज" का उत्सव भी मनाया जाएगा। 

 

v  SPADEX उपग्रहों का सफलतापूर्वक अनडॉकिंग ऑपरेशन  

o   मुख्य जानकारी  :-

§  SPADEX मिशन का परिचय  -    

- SPADEX (Space Docking Experiment) मिशन के तहत दो उपग्रहों को कक्षा में डॉक और अनडॉक करने का प्रयोग किया गया।  

- यह मिशन भारत के लिए भविष्य में ऑन-ऑर्बिट सर्विसिंग और स्पेस स्टेशन परियोजनाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।  

-SPADEX (Space Docking Experiment) मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित एक महत्वपूर्ण तकनीकी मिशन है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में उपग्रहों को डॉक और अनडॉक करने की प्रक्रिया का परीक्षण करना है।

-यह मिशन 30 दिसंबर 2024 को PSLV-C60 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था।

-इसमें दो उपग्रह शामिल हैं :-

1. SDX-01 (Chaser) - जो सक्रिय रूप से लक्ष्य उपग्रह से जुड़ने का प्रयास करता है।

2. SDX-02 (Target) - जो डॉकिंग प्रक्रिया के लिए स्थिर स्थिति में रहता है।

-यह मिशन भारत के लिए भविष्य में ऑन-ऑर्बिट सर्विसिंग, ईंधन भरने, क्षतिग्रस्त उपग्रहों की मरम्मत और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksha Station - BAS) की स्थापना में मदद करेगा

o   अनडॉकिंग ऑपरेशन का विवरण  :-

- पहली बार प्रयास में 13 मार्च 2025 को 09:-20 बजे सफलतापूर्वक अनडॉकिंग की गई।  

- यह प्रक्रिया 460 किमी की वृत्ताकार कक्षा में 45° झुकाव के साथ संपन्न हुई।  

- उपग्रह अब स्वतंत्र रूप से परिक्रमा कर रहे हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।  

o   ISRO की उपलब्धि  :-

- पहली बार भारत ने रेंडेज़वस, डॉकिंग और अनडॉकिंग जैसी जटिल अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया।  

- कम लागत में यह प्रयोग किया गया, जिससे भविष्य में स्पेस डॉकिंग तकनीक को और विकसित किया जा सकेगा।  

 

 

 

v  भारत की ऊर्जा सुरक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धि

o   कोयला उत्पादन 1 बिलियन टन के पार

o   मुख्य जानकारी –

§  ऐतिहासिक उपलब्धि   - भारत ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 मार्च 2025 को 1 बिलियन टन (BT) कोयला उत्पादन का लक्ष्य पार किया।

§  यह पिछले वर्ष के 997.83 मिलियन टन (MT) उत्पादन से 11 दिन पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली गई। 

§   यह कोयला क्षेत्र, सार्वजनिक एवं निजी कंपनियों और 5 लाख खनिकों की मेहनत का परिणाम है। 

o   कोयले का महत्व 

§   भारत की ऊर्जा जरूरतों का 55% कोयले से पूरा होता है। 

§   देश की 74% बिजली उत्पादन कोयला-आधारित ताप बिजलीघरों से होता है। 

§   यह उत्पादन औद्योगिक, कृषि और आर्थिक विकास को गति देने में सहायक होगा। 

o   नीतिगत सुधार और आत्मनिर्भरता 

§   खनिज और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम में संशोधन किए गए। 

§  निजी कंपनियों के लिए व्यावसायिक कोयला खदानों की नीलामी को प्रोत्साहित किया गया। 

§  घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि से कोयले के आयात में कमी आई। 

§  अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान कोयला आयात में 8.4% की गिरावट आई, जिससे $5.43 बिलियन (42,315.7 करोड़) की विदेशी मुद्रा बचत हुई।

o   विकसित भारत 2047’ और आत्मनिर्भर भारत

§  यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारतके दृष्टिकोण के अनुरूप है। 

§   ऊर्जा सुरक्षा, टिकाऊ खनन तकनीक और लॉजिस्टिक्स में सुधार से देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। 

 

 

v  ऑपरेशन ब्रह्मा

o   भारतीय सेना द्वारा म्यांमार भूकंप पीड़ितों को चिकित्सा सहायता

o   मुख्य जानकारी  -

§   भारतीय सेना की त्वरित मानवीय सहायता 

§   28 मार्च 2025 को आए विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन ब्रह्माशुरू 

§  विशेष चिकित्सा टास्क फोर्स की तैनाती 

o   विशेषीकृत मेडिकल टीम की तैनाती  -

§   शत्रुजीत ब्रिगेड मेडिकल रेस्पॉन्डर्स की 118-सदस्यीय टीम तैनात 

§  टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल कर रहे हैं 

§  एयरबोर्न एंजल्स टास्क फोर्स, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उन्नत चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सहायता देने में सक्षम 

o   60-बेड के मेडिकल ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना 

§  आपातकालीन सर्जरी और प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था 

§  स्थानीय स्वास्थ्य प्रणाली को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास 

o   भारत की पड़ोसी प्रथमनीति का उदाहरण  -

§  वसुधैव कुटुंबकमके सिद्धांत के अनुरूप मानवीय सहायता 

§   विदेश मंत्रालय और म्यांमार प्रशासन के साथ समन्वित राहत अभियान 

 

 

v  प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में रुपये 33,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला

मुख्य बिंदु –

o   महत्वपूर्ण उद्घाटन एवं शिलान्यास

§   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में 33,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी एवं उद्घाटन किया।

§  इन परियोजनाओं में बिजली, सड़क, रेलवे, गैस पाइपलाइन, शिक्षा और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। 

o   गरीब परिवारों को नए घरों का उपहार 

§   प्रधानमंत्री ने बताया कि तीन लाख गरीब परिवारों को नए घर मिले। 

§  अधिकांश घर महिलाओं के नाम पर दर्ज किए गए हैं, जिससे महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। 

o   बिजली एवं गैस पाइपलाइन परियोजनाएं 

§  NTPC सिपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (800MW) की आधारशिला रखी (9,790 करोड़)। 

§  छत्तीसगढ़ का पहला सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट (2x660MW) शुरू (15,800 करोड़)। 

§   भारत पेट्रोलियम के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट (1,285 करोड़) की आधारशिला रखी गई। 

§  विशाखापत्तनम-रायपुर पाइपलाइन प्रोजेक्ट (540 किमी, ₹2,210 करोड़) का शिलान्यास किया गया। 

o   रेलवे परियोजनाएं 

§  सात नई रेलवे परियोजनाओं (108 किमी) की आधारशिला रखी गई। 

§   तीन रेलवे परियोजनाओं (111 किमी) को राष्ट्र को समर्पित किया गया। 

§  छत्तीसगढ़ 100% विद्युतीकृत रेल नेटवर्क वाला राज्य बना। 

o   सड़क परियोजनाएं 

§  अंबिकापुर-पाथलगांव (75 किमी) और झलमला-शेरपर (37 किमी) सड़क मार्गों का उद्घाटन। 

§  कोंडागांव-नारायणपुर (47.5 किमी) सड़क उन्नयन परियोजना की आधारशिला रखी गई। 

o   शिक्षा और जनकल्याण योजनाएं 

§  130 PM SHRI स्कूलों का उद्घाटन, जहां आधुनिक शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। 

§  विद्या समीक्षा केंद्र (VSK), रायपुर का शुभारंभ, जिससे शिक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग संभव होगी। 

§  PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3 लाख गरीबों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। 

o   आदिवासी विकास योजनाएं 

§  "धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान" के तहत 80,000 करोड़ की योजनाएं। 

§   PM जनमन योजना के तहत 2,500 किमी सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे दूरदराज के आदिवासी इलाकों को जोड़ने में मदद मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment