Friday, August 1, 2025

पर्यायवाची (Synonym IN HINDI)

 

पर्यायवाची

 

 समान अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

पर्यायवाची - ()

अग्नि- अनल, आग, पावक, दावाग्नी, दहन, ज्वल, दावानल, ज्वाला।

अंश- हिस्सा ,खंड, टुकड़ा, भाग।

अंग -देह ,शरीर, काया, कलेवर, तन,बदन।

अचेत- चेतनाहीन,  बेहोश ,बेखबर,  संज्ञाहिन ,मूर्छित। अध्यापक - गुरु,शिक्षक ,टीचर ,प्रोफेसर ,मास्टर ,

आचार्य।

अनार - रक्तबीज ,शुक्रप्रिय ,रामबीज,दाडिम।

अंधा - नेत्रहीन ,अंध ,चक्षुहीन ,दृष्टिहीन ,प्रज्ञाचक्षु । अपमान- अनदर ,अपमान ,बेइज्जती, तिरस्कार , तौहीन,निरादर।

अधिकार- हक, आधिपत्य, प्रभुत्व, स्वामित्व।

अपराध -जुर्म ,दोष , कसूर।

अप्सरा - देववाला , सुरबला, परी, हुर, देवांगना, । अमृत- सुधा, पीयूष, अमिय ,अमी, सोम। 

अतिथि- मेहमान ,पहुना ,अभ्यागत ,गृहागत।

अंधकार -तिमिर, अंधेरा, तम, तमस, अंधियारा । अधिकार- हक, प्रभुत्व, स्वामित्व ,आधिपत्य ।

असुर -दानव ,राक्षस, दैत्य, दनुज, तमीचर, निशाचर

अर्थ -तात्पर्य ,मतलब ,आशय , मायने ।

अर्जुन- पार्थ, धनुर्धर, गुडाकेश, गांडीवधारी


पर्यायवाची - (आ)

आंख -नैन ,लोचन, नेत्र , नयन, चक्षु , विलोचन, अक्षि, अक्ष, दीदा, दृग ।

आकाश - अभ्र, शून्य, नभ, गगन ,अंबर, अनंत ,व्योम, आसमान,  नभमंडल, अंतरिक्ष ।

आंसू -अश्रु, नयनजल ,नयननीर , अश्क, नेत्र नीर, नेत्रवारि, नेत्रांबू।

आकाशगंगा -मंदाकिनी ,नभगंगा, स्वर्णनदी, सुरनदी , नभोनदी ।

आख्यान -किस्सा, कहानी,वृतांत ,कथा, इतिवृत्त। आपेक्षा- अभियोग , आरोप,आप दोषारोपण ,इल्जाम।

आडंबर -प्रपंच ,ढकोसला ,दिखावा ,पाखंड, स्वांग ढोंग।

आदर्श- प्रतिरूप ,प्रतिमान, नमूना,मानक ।

आयुष्मान -दीर्घायु, चिरायु, शतायु,दीर्घ जीवी चिरंजीव।

आनंद- प्रमोद, उल्लास ,हर्ष ,सुख, मोज, खुशी ,मजा आहलाद, प्रसन्नता।

आहार- भोजन ,खाना , खाद ,भोज्यपदार्थ ,खुराक।

आश्रम -मठ , विहान, कुटी ,ऋषिकुल, ऋषिवास संघ, संघाराम। 

आंवला- आमला, आमलक , अम्लवाटक, आमलकी। आम-  आम्र, रसाल, फल श्रेष्ठ आति सौरभ, सहकार ,पिक बंधु ,रसाल , अम्र, मधुदूत।

आरंभ - श्री गणेश ,सूत्रपात ,शुरुआत ,आदि शुभारंभ। शिलान्यास, प्रारंभ, आग़ाज़, शुरू, अथ।

आदरणीय -सम्मान ,पूज्य, पुजनीय, माननीय,मान्यवर ,समा दरणीय, मान्यवर।


पर्यायवाची - इ

इच्छा - अभिलाष, आकांक्षा , वांछा, ख्वाहिश, लालसा, मनोरथ,  हसरत, कामना,चाह ।
इशारा - निर्देश, संकेत, इंगित। 
इंद्रपुरी - देवलोक, इंद्रलोक, सुरपुर, अमरावती। 
इंद्राणी -  इंद्रवधू , शतावरी , शची, पुलोमजा, पोलोमी, माहेंद्री। 
इतर - दूसरा ,भिन्न, और ,अन्य। 
इंद्र - सुरपति,शक्र , देवेश,पुरंदर, देवेंद्र, देवपति, देवराज ,मेघराज ,महेंद्र ,मेघपति, सुरेश ,सुरेंद्र अमरपति,  व्रजधर, मघवा ,अमरपति।


पर्यायवाची - ई

ईश्वर - भगवान ,परमेश्वरी ,परमात्मा ,प्रभु ,दीनानाथ जगदीश,जगन्नाथ,सच्चिदानंद ,खुदा ,रब ,आदिपुरुष ,दीनबंधु,विशंभर,त्रिलोकीनाथ ,अल्लाह ,परमहंस ,निरंजन, महाप्रभु ,विश्वनाथ ,सर्वशक्तिमान ,स्वयंभू,
स्वामी ,सर्वेश्वर , साई, परमपिता, सृष्टि करता।

ईर्ष्या - जलन, रश्क , डाह, द्वेष, कुंढन, खार, मत्सर। 

पर्यायवाची - उ

उग्र - प्रबल, तेज ,प्रचंड , घोर, तूफानी उदंड
उजाड़ - निर्जन, वियाबान, निर्जन,  वीरान, सुनसान,  खंडहर , बर्बाद। 
उत्तम - बढ़िया ,उत्कृष्ट ,श्रेष्ठ ,प्रबल ,अद्वितीय ,अनुपम , प्रवर, प्रकृष्ट। 
उत्सव - मंगलकार्य ,पर्व ,जलसा, त्यौहार , जश्,न समारोह। 
उत्साह - जोश ,हौसला ,उमंग ,साहस, उबाल। 
उपमा - मिलान, सादृशय ,तुलना, समानता । 
उपहार - सौजन्य, तोहफा, नजराना, भेंट। 
उपयुक्त - वांछनीय, ठीक, मुनासिब, उचित, वाजिब। 
उपहास - हंसी, खिली, मजाक, परिहास , खिल्ली, मखौल। 
उल्लू - कौशिक, उलूक ,लक्ष्मीवाहन,घुग्घू, खुसट। 
उपासना - पूजा, अर्चना, आराधना, सेवा, इबादत ,प्रार्थना। 
उन्नति -प्रगति ,तरक्की, उत्थान, विकास , बढ़ती, अभ्युदय, समृद्धि। 
उत्पत्ति - जन्म,  उद्गम , उद्भव, पैदाइश , व्योत्पती, आविभार्व । 

पर्यायवाची - ऊ

ऊंचा -  उच्च, ऊधर्व,ऊपर ,तुंग ,उन्नत ,गगनचुंबी ,बुलंद 
ऊंट-  लंबोष्ट , महाग्रीव, उष्ट्र, शुतुर, करभ। 
ऊर्जा -शक्ति ओज ,बल, ताकत। 
ऊधम -उपद्रवी ,उत्पाद हंगामा ,हुल्लड़ ,धमा चौकड़ी।  
ऊष्मा-तपन ,उष्णता, ताप ,गर्मी, ताव। 
उर्मि- लहर, तरंग ,धारा ,हिलोर, प्रवाह। 

पर्यायवाची - ऋ

ऋण - उधर ,कर्ज ,लोन ,देय  ।
ऋद्धि - वृद्धि, बढ़ोतरी ,बढ़ती ,संपत्ति, सम्पन्नता। 
ऋषि - मुनि ,महर्षि , मनीषी, सूक्तकार , तापस, तपस्वी ,महात्मा ,योगी ,साधु ,मंत्र दृष्टा।

No comments:

Post a Comment