Sunday, August 3, 2025

Seven Summit Challenge (सात शिखर सम्मेलन चुनौती)

 

Seven Summit Challenge (सात शिखर सम्मेलन चुनौती)  

Seven Summit Challenge
Seven Summit Challenge
                Seven summit challenge (सात शिखर सम्मेलन चुनौती) एक पर्वतारोहण (mountaineering) से जुड़ी चुनौती है जिसमें एक पर्वतारोही को प्रत्येक महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी (Highest Mountain on Each Continent) पर चढ़ाई करनी होती है। यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पर्वतारोहण चुनौतियों में से एक मानी जाती है।

Seven Summit Challenge (सात शिखर सम्मेलन चुनौती) में शामिल 7 पर्वत चोटियाँ :-

क्र०

देश का नाम एवं (महाद्वीप)  

पर्वत का नाम

ऊँचाई (मीटर में)

1.

नेपाल/चीन (एशिया (Asia))

माउंट एवरेस्ट

8,848 मीटर

2.

अर्जेंटीना (दक्षिण अमेरिका (South America))

 

अकॉनकागुआ (Aconcagua)

6,961 मीटर

3.

अलास्का (उत्तर अमेरिका (North America))

डेनाली (Denali)

(पहले माउंट मैकिनली)

6,190 मीटर

4.

तंजानिया (अफ्रीका (Africa))

किलिमंजारो (Kilimanjaro)

5,895 मीटर

5.

रूस (यूरोप (Europe))

माउंट एल्ब्रस (Elbrus)

5,642 मीटर

6.

ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया (Australia))

माउंट कोसियस्को (Kosciuszko)

2,228 मीटर

7.

अंटार्कटिका (अंटार्कटिका (Antarctica))

विन्सन मासिफ (Vinson Massif)

4,892 मीटर

 

Note :- 1.  कुछ पर्वतारोही माउंट कोसियस्को की जगह Puncak Jaya (Carstensz Pyramid 4884 मीटर) को चुनते हैं जो पापुआ न्यू गिनी(इंडोनेशिया) में स्थित है।

2. इस वैकल्पिक Seven summit challenge (सात शिखर सम्मेलन चुनौती) सूची को Messner version  कहा जाता है।

उद्देश्य और महत्व :-

1.  यह पर्वतारोहियों के लिए शारीरिक, मानसिक और तकनीकी क्षमता की परख साबित होती है।

2.  दुनिया की विविध जलवायु, स्थलाकृति और कठिनाइयों को झेलने की क्षमता दर्शाता है।

3. यह अत्यंत सम्मानजनक बन जाती है, क्योंकि इस चुनौती को पूरा करना सबके सामर्थ्य की बात नहीं है ।

भारत से Seven Summit Challenge करने वाले कुछ प्रमुख पर्वतारोही:

1. अरुणिमा सिन्हा :- भारत की पहली दिव्यांग महिला जिन्होंने यह चुनौती पूरी की।

2. सत्यरूप सिद्धांत :- सत्यरूप सिद्धांत 2019 में सेवन समिट्स और वल्कैनिक सेवन समिट्स दोनों को एक साथ पूरा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

3. मालवथ पूर्णा :-  सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारतीय पर्वतारोही।

4. प्रेमलता अग्रवाल :- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल सेवन समिट्स चैलेंज को पूरा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 2013 में उत्तरी अमेरिका के माउंट मैककिनले पर चढ़ाई करके यह उपलब्धि हासिल की।

5. काम्या कार्तिकेयन :- एक भारतीय पर्वतारोही हैं जो मुंबई , महाराष्ट्र में रहती हैं। 17 साल की उम्र में, वह 2024 में सेवन समिट्स चुनौती पूरी करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बन गईं।

6. विश्वनाथ कार्तिकेय :- हैदराबाद के 16 वर्षीय विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति ने 2025 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके सेवन समिट्स चैलेंज को पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पर्वतारोही बने, और दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति।

No comments:

Post a Comment