Friday, September 5, 2025

CG CURRENT AFFAIRS MARCH 2025

छत्तीसगढ़ी करंट अफेयर्स मार्च 2025

CG CURRENT AFFAIRS MARCH 2025

 

·         सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार की महती योजना “रैंप” (RAMP - Raising and Accelerating MSME Performance) को छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2025 से लागू कर दिया गया है इसके तहत छत्तीसगढ़ विजय 2047 के तहत औद्योगिक हब बनाने की पहल की गई है।

 

·         छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग प्रांतीय सम्मेलन

o   संस्करण -आठवां

o   तिथि  -1 से 2 मार्च 2025 तक 

o   स्थान -रायपुर

o   अध्यक्ष -श्री रामेश्वर वैष्णव

o   शुभारंभकर्ता- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

o   उद्देश्य-  छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु।

o    विमोचित पुस्तके- इस अवसर पर 11 साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन किया गया जो कि इस प्रकार है-

§  1. देवचरन धुरी                  -  देवचरन की कहमुकरी

§  2. डॉक्टर दीनदयाल साहू               - भागमानी ( छत्तीसगढ़ी उपन्यास)

§  3. मुकेश कुमार                  - मंजरी पाती (छत्तीसगढ़ी उपन्यास)

§  4. कन्हैया साहू अमित    - छत्तीसगढ़ के 36 भाजी

§  5.राजकुमार चौधरी          - छतनार ( काव्य संग्रह)

§  6.टिकेश्वर सिन्हा गब्दिवाल        -  चल उड़ रे पुचुक चिरई

§  7. हरिशंकर प्रसाद देवांगन            - एक कहानी हना के।

§  8. मिनेश कुमार साहू     -              गंगा बारू

§  9. डॉ. लूनेश कुमार वर्मा - माटी के दिया (काव्य संग्रह)

§  10. रामनाथ साहू             -              गीतांजलि ( गुरुदेव  रविंद्र नाथ टैगोर की गीतांजलि  का छत्तीसगढ़ी  भाषा मे अनुवाद

§  11. दुर्गा प्रसाद पारकर    - प्रतिज्ञा (मुंशी प्रेमचंद के प्रतिज्ञा का छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद)।

·         महिला मंडई - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मंडई का आयोजन किया गया

o   आयोजन - 4 से 8 मार्च 2025

o   थीम -अजय नारी आराध्य नारी

 

 

·         छत्तीसगढ़ की चंद्र गिरी पर्वत पर स्थित आचार्य विद्यासागर जी के स्मारक में बनेगा भव्य  प्रवेश द्वार जिसका नाम है -"मुकमाटी द्वारा"।

 

·         छत्तीसगढ़ के कांगेर वेली नेशनल पार्क (बस्तर) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है, यह राज्य का पहला स्थल है जिसे यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है।

 

·         बस्तर संभाग की पारंपरिक कला संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करने और उनकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने की उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा बस्तर पंडुम 2025 का आयोजन किया गया  

o   यह आयोजन बस्तर संभाग के सभी 32 जनपद मुख्यालय में आयोजित किया गया।

o   तीन चरणों में यह संपन्न होगा –

§  जनपद स्तर -12 से 20 मार्च 2025

§  जिला स्तर -21 से 23 मार्च 2025 तक

§  संभाग स्तरीय- 1 से 3 अप्रैल 2025  तक जो कि दंतेवाड़ा जिले में आयोजित होगा

o   यह आयोजन 7 विधाओं में संपन्न होगा

§  1. जनजाति नृत्य

§  2. लोक गीत

§  3. नाट्य विधाएं

§  4.वाद्य यंत्र

§  5. वेशभूषा एवं आभूषण

§  6. शिल्प एवं चित्र कला

§  7. पेय पदार्थ और व्यंजन।

·         होम स्टे नेचुरोपैथी - कांगेर वेली नेशनल पार्क एरिया में देश का पहला सेल्फ हीलिंग के लिए होम स्टे नेचुरोपैथी सेंटर खोला जाएगा। बस्तर की जड़ी बूटियां और प्राचीन उपचार पद्धति से मरीजों का इलाज कराया जाएगा। इसके तहत प्रकृति की गोद में मरीजों का इलाज किया जाएगा।

 

·         59 वा ज्ञानपीठ पुरस्कार - हिंदी के जाने-माने कवि व कथाकार विनोद कुमार शुक्ला जी को इस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है ।

o   पुरस्कार में- 11 लख रुपए प्रशस्ति पत्र और वांगदेवी (सरस्वती जी )की कस्य की प्रतिमा दी जाती है।

o   विनोद कुमार शुक्ला जी की कृति-

§  1. कविता संग्रह- लगभग जय हिंद , वह आदमी गरम कोट पहनकर चल गया विचार की तरह, अतिरिक्त नहीं, आकाश धरती को खटखटाता है, कभी के बाद अभी, बना बनाया देखा आकाश बनते कहां दिखा आकाश,  एक पूर्व में बहुत से पूर्व, केवल जड़े हैं ।

§   2.कहानी संग्रह - गोदाम, गमली में जंगल, तीसरा दोस्त ।

§  3.उपन्यास - नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे, दीवार में एक खिड़की रहती थी, हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़, यासि रासा त, एक चुप्पी जगह

§  विनोद कुमार शुक्ला की उपन्यास "नौकर की कमीज " पर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मणि कोल ने नौकर की कमीज नामक फिल्म बनाई है।

 

·         26 मार्च 2025 को भोरमदेव महोत्सव ( कबीरधाम) का शुभारंभ किया गया।

 

·         प्राकृतिक परीक्षण अभियान - इस अभियान  में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने देश का प्रकृति परीक्षण करवाया जिसमें स्ट्राइक रेट के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान प्रदान किया गया।

 

·         मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025

o   शुभारंभ 27 मार्च 2025 से पुनः प्रारंभ

o   मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के बाहर स्थित 19 विनिर्देशित तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाया जाएगी

o   पात्रता –

§  1. छत्तीसगढ़  के मूल निवासी।

§   2. 60 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के वरिष्ठ नागरिक।

§   3. विधवा एवं परित्यक्ता।

§  4. 18 वर्ष से अधिक दिव्यांगजन जो यात्रा जाने में सक्षम हो।

 


2 comments: