Monday, August 4, 2025

छत्तीसगढ़ जनगणना 2011 - Census 2011 Chhattisgarh

 

छत्तीसगढ़ जनगणना 2011 (Census 2011-Chhattisgarh)

राष्ट्रीय जनगणना सर्वे में सभी राज्यों को शामिल किया जाता है और राष्ट्रीय स्तर पर आकलन करने के साथ ही साथ राज्य स्तर पर भी विभिन्न बिन्दुओं पर प्रतिदर्श तैयार किए जाते हैं जिससे राज्य स्तर पर अनेक बिन्दुओं पर जानकरी उपलब्ध होती है

          छत्तीसगढ़ में भी जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है जिसमें पिछली बार जनगणना 2011 में हुआ था और कई बिन्दुओं पर आंकडें एवं जानकारियां उपलब्ध कराई गयी थी । चूँकि तत्कालीन छत्तीसगढ़ में केवल 18 जिले थे मगर 2025 तक 33 जिले हो चुके हैं जिस कारण छत्तीसगढ़ के आंकड़ों में विविधता देखने को मिलता है, हम यथा स्थान 27 जिलों और 18 जिलों के आधार पर कुछ तथ्यों को प्रस्तुत कर रहे हैं ।

 

जनगणना 2011 के अनुसार (As per Census 2011 )

संभाग - 4

जिला - 18

तहसील - 149

विकासखंड - 146

 

वर्तमान परिदृश्य में (2025 में )

Ø संभाग – 5

Ø जिला - 33

Ø तहसील – 252

Ø विकासखंड - 146

 

 

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार (As per Census 2011 )

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या - 2.55 करोड़ ( देश में 16 वां राज्य था  )

छत्तीसगढ़ में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत - 23.24%

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत - 76.76%

छत्तीसगढ़ में शहरी जनसंख्या सर्वाधिक - दुर्ग 64%

छत्तीसगढ़ में शहरी जनसंख्या न्यूनतम - बलरामपुर 4%

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण जनसंख्या सर्वाधिक - बलरामपुर 96%,

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण जनसंख्या - न्यूनतम दुर्ग 36%

छत्तीसगढ़ में ST जनसंख्या - 30.62%

छत्तीसगढ़ में ST जनसंख्या सर्वाधिक - जशपुर,

छत्तीसगढ़ में ST जनसंख्या न्यूनतम - बेमेतरा,

छत्तीसगढ़ में ST जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत - सुकमा 83.47%

छत्तीसगढ़ में ST जनसंख्या का न्यूनतम प्रतिशत - रायपुर 4.3%

छत्तीसगढ़ में SC जनसंख्या - 12.82%

छत्तीसगढ़ में SC जनसंख्या सर्वाधिक - जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ में SC न्यूनतम सर्वाधिक – सुकमा

छत्तीसगढ़ में SC जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत – मुंगेली

छत्तीसगढ़ में SC जनसंख्या का न्यूनतम प्रतिशत – सुकमा

सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला - रायपुर

न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला - नारायणपुर (27 जिलों के अनुसार)

 

वर्तमान परिदृश्य में (2025 में )

Ø छत्तीसगढ़ की जनसंख्या – 3.23 करोड़ अनुमानित ( देश में 17 वां राज्य था  )

Ø छत्तीसगढ़ में शहरी जनसंख्या सर्वाधिक – रायपुर

Ø छत्तीसगढ़ में शहरी जनसंख्या न्यूनतम - नारायणपुर

Ø छत्तीसगढ़ में ST जनसंख्या - 32.46%

Ø छत्तीसगढ़ में SC जनसंख्या - 12.82%

 

धर्म आधारित जनसंख्या (Religion based population )

हिंदू धर्म - 93.25%

मुस्लिम धर्म - 2.02%

ईसाई धर्म - 1.92%

सिक्ख धर्म - 0.27%

 

दशकीय वृद्धि दर (Decadal Growth rate )

2001 जनगणना के अनुसार - 18.27%

2011 जनगणना के अनुसार - 22.61%

 

नोट :- 2001 से 2011 के बीच 4.34% वृद्धिहुई है

 

जन घनत्व (Density)

छत्तीसगढ़ में जन घनत्व - 189 व्यक्ति/km (जनगणना 2011के अनुसार)

2001 के अनुसार – 154 व्यक्ति/km

 

27 जिलों के अनुसार

सर्वाधिक घनत्व वाला जिला – दुर्ग (799 व्यक्ति/km)

न्यूनतम घनत्व वाला जिला - नारायणपुर (30 व्यक्ति/km )

 

18 जिलों के अनुसार

सर्वाधिक घनत्व - जांजगीर चांपा (420 व्यक्ति/km )

न्यूनतम घनत्व - नारायणपुर (30 व्यक्ति/km)

 

लिंगानुपात (Sex Ratio)

छत्तीसगढ़ - 991/1000

सर्वाधिक लिंगानुपात - कोंडागांव 1033/1000

न्यूनतम लिंगानुपात - रायपुर 963/1000

अनुसूचित जनजाति ST लिंगानुपात - 1020/1000

सर्वाधिक ST लिंगानुपात - दंतेवाडा

न्यूनतम ST लिंगानुपात - रायपुर

अनुसूचित जाति SC लिंगानुपात - 994/1000

सर्वाधिक SC लिंगानुपात - राजनांदगांव

न्यूनतम SC लिंगानुपात - सुकमा

 

साक्षरता दर (Literacy Rate)

छत्तीसगढ़ में साक्षरता दर - 70.28% (देश में 20 वां स्थान)

सर्वाधिक साक्षरता दर – दुर्ग 82.51%

न्यूनतम साक्षरता दर -  सुकमा 34.81%

छत्तीसगढ़ में पुरुष साक्षरता दर - 80.27%

सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर - दुर्ग

न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर - सुकमा

छत्तीसगढ़ में महिला साक्षरता दर - 60.24

सर्वाधिक महिला साक्षरता दर - दुर्ग,

न्यूनतम महिला साक्षरता दर - बीजापुर

No comments:

Post a Comment