ARTICLE – ENGLISH GRAMMAR
अंग्रेजी व्याकरण में Article शब्द का हिंदी में मतलब "उपपद" या "लेख" होता है । अंग्रेजी भाषा में "A", "An" और "The" को आर्टिकल (Articles) कहा जाता है। ये शब्द वाक्य में संज्ञा (Noun) के पहले प्रयोग किए जाते हैं ताकि उस संज्ञा की निश्चितता (definiteness) और संख्या (number) को दर्शाया जा सके। हिंदी भाषा में इनका कोई सीधा समानार्थक शब्द नहीं है, लेकिन अंग्रेजी व्याकरण में ये अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।
Articles (A, An, The) का सही उपयोग अंग्रेजी बोलने और लिखने की दक्षता को बढ़ाता है। यह वाक्यों को स्पष्ट, प्रभावी और व्याकरणिक रूप से सही बनाते हैं। इनका अभ्यास करके ही कोई व्यक्ति सही और प्रभावशाली अंग्रेजी लिख सकता है।
विस्तार से –
· उपपद (Articles) :- अंग्रेजी व्याकरण में ARTICLE का प्रयोग संज्ञा की विशिष्टता की पहचान हेतु किया जाता है अर्थात "Article" एक ऐसा शब्द है जो संज्ञा (noun) से पहले प्रयोग होता है, यह बताने के लिए कि संज्ञा विशिष्ट है या सामान्य ।
अंग्रेजी में "a", "an", और "the" तीन आर्टिकल हैं।
· लेख (Article) :- अंग्रेजी में "Article" का एक मतलब "लेख" भी होता है, जो किसी लिखित सामग्री के प्रदर्शन को संदर्भित करता है । जैसे की किसी अखबार, पत्रिका या वेबसाइट पर प्रकाशित एक कोई लेख या ARTICLE.
मगर हम यहाँ पर articles A, An, The के उपयोग को विस्तार से समझने का प्रयास करेंगे :-
Articles (A, An, The) - Articles अंग्रेजी व्याकरण में Determiners की एक शाखा हैं । ये noun (संज्ञा) के पहले लगाए जाते हैं और यह बताते हैं कि संज्ञा कितनी स्पष्ट या अनिश्चित है, विशिष्ट है या सामान्य है ।
English में Articles तीन होते हैं जिनकों अनिश्चित (Indefinite Article) और निश्चित (Definite Article) के वर्ग में बांटा गया है :-
§ अनिश्चित (Indefinite Article) - A और An का उपयोग तब किया जाता है जब हम किसी चीज़ का सामान्य या अनिश्चित रूप में ज़िक्र करते हैं ।
§ निश्चित (Definite Article) :- निश्चित (Definite Article) का उपयोग तब होता है जब हम किसी विशिष्ट (specific) वस्तु, व्यक्ति, स्थान या विचार की बात कर रहे हों जिसे बोलने वाला और सुनने वाला दोनों जानते हों ।
A, An, The के उपयोग को आगे देखते हैं-
1. A – एक अनिश्चित लेख (Indefinite Article) - "A" का प्रयोग उन शब्दों से पहले किया जाता है जो consonant sound (व्यंजन ध्वनि) से शुरू होते हैं ।
इसके लिए याद रखने की बात यह है की consonant sound (व्यंजन ध्वनि) होना चाहिए, भले ही word की शुरुआत vowel letter (स्वर अक्षर) से क्यों न हो ।
जैसे :-
i. a boy, a girl, a dog, a cat etc.
ii. a bus, a car, a pen,
iii. a university (याद रहे कि ‘university’ का उच्चारण “yu” (यु) से होता है जो व्यंजन ध्वनि है, यह एक अपवाद वाला word है )
2. An – एक अनिश्चित लेख (Indefinite Article)
"An" का प्रयोग उन शब्दों से पहले होता है जो vowel sound (स्वर ध्वनि: a, e, i, o, u) से शुरू होते हैं।
इसके लिए याद रखने की बात यह है की vowel sound (स्वर ध्वनि) होना चाहिए, भले ही word की शुरुआत consonant letter (व्यंजन अक्षर) से क्यों न हो ।
जैसे :-
i. an apple, an ice cream, an uncle etc.
ii. an umbrella, an elephant etc.
iii. an hour (‘hour’ में h मूक होता है, उच्चारण 'our' या ‘आवर’ होता है )
iv. an honest man (यहाँ भी 'honest' में h मूक है, उच्चारण ‘आनेस्ट’ होता है जो कि स्वर उच्चारण से प्रारंभ होता है )
v. An MBA college (यहाँ M का उच्चारण 'एम' से होता है जो स्वर ध्वनि है)
(ध्यान दें “A” और “An” का प्रयोग ध्वनि (sound) पर आधारित होता है, शब्द की स्पेलिंग पर नहीं।)
3. The – एक निश्चित लेख (Definite Article)
“The” का उपयोग तब होता है जब हम किसी विशिष्ट (specific) या महत्वपूर्ण वस्तु, व्यक्ति, स्थान या विचार की बात कर रहे हों जिसे बोलने वाला और सुनने वाला दोनों परिचित हों ।
§ इस प्रकार कहेंगें कि पहले से जानी-पहचानी चीज़ों के लिए “The” article का प्रयोग होता है ।
जैसे :-
i. I saw the cat that bit me yesterday.
§ “The” article का प्रयोग तब होता है जबकि कोई वस्तु दुनिया में केवल एक ही होता है -
जैसे :-
i. The sun,
ii. the moon,
iii. the Earth,
§ तुलनात्मक अवस्था (Superlative degree) के पहले “The” article का प्रयोग किया जाता है –
जैसे :-
i. the best student,
ii. the most beautiful flower
iii. the best book,
iv. the most honest person
§ संगीत, वाद्य यंत्रों आदि से पहले “The” article का प्रयोग :-
जैसे :-
i. He plays the piano.
ii. She loves the guitar.
iii. I love to play the violin
§ समूहों और स्थानों के नाम में “The” article का प्रयोग :-
जैसे :-
i. the Himalayas
ii. the nandiraj
iii. the United States
iv. the chhattisgarh
v. the Ganges
vi. the indravati
§ जहाँ भी वाक्य में विशेषण और संज्ञा का समूह आता है तो “The” article का प्रयोग होता है :-
जैसे :-
i. The poor need help.
ii. The brilliant boy.
iii. The handsome man.
iv. विशेष सावधानियाँ:
§ The का प्रयोग सामान्य नामों (common nouns) के साथ तभी होता है जब वे विशेष हों । Abstract nouns (जैसे – honesty, beauty आदि) के साथ the का प्रयोग तब होता है जब वे किसी विशेष रूप में प्रयुक्त हों :-
i. Honesty is the best policy. (यहाँ honesty एक सामान्य गुण है)
ii. The beauty of that girl is admirable. (यहाँ विशेष रूप से एक लड़की की सुन्दरता की बात हो रही है)
A, An और The का तुलनात्मक उदाहरण:
Article | वाक्य | अर्थ | प्रयोग |
A | I saw a dog. | कोई एक कुत्ता देखा | पहली बार जिक्र हो रहा है |
An | Ram bought an umbrella. | राम ने एक छाता खरीदा | umbrella स्वर ध्वनि से शुरू है |
The | The horse was running. | कुत्ता भौंक रहा था | घोड़ा अब खास हो गया है |
गलतियाँ जो अक्सर होती हैं:
1. he is a honest boy – यहाँ पर he is an honest boy. होगा क्योंकि honest का उच्चारण 'ऑनेस्ट' होता है
2. you saw an university – यहाँ पर you saw a university (‘university’ का उच्चारण ‘यूनिवर्सिटी’ होता है, जो कि उच्चारण से व्यंजन है )
3. The Mount Everest is highest peak in the world – यहाँ पर Mount Everest is the highest peak in the world. होगा क्योंकि व्यक्तिगत पर्वतों के साथ “the” नहीं लगता जबकि superlative शब्द highest के साथ the का प्रयोग होता है ।
विशेष प्रयोग :-
सामान्य बात के लिए A I need a book.
सामान्य बात के लिए An I need an ice cream
किसी खास चीज़ के लिए The The pen on the table is mine.
Zero Article (जिसमे कोई article नहीं) She goes to school every day.
इस प्रकार articles का प्रयोग होगा -
A Indefinite व्यंजन ध्वनि से पहले
An Indefinite स्वर ध्वनि से पहले
The Definite विशिष्ट या पहले से ज्ञात चीज़ों के लिए
No comments:
Post a Comment